रायबरेली: जे ई अरुण के 'आशीर्वाद' से ठेकेदारों की बल्ले-बल्ले, गुणवत्ता पर उठे सवाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डलमऊ विकासखंड में निर्माण कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ब्लॉक में तैनात जेई अरुण के संरक्षण में कुछ चहेते ठेकेदारों को लगातार कार्य आवंटित किए जा रहे हैं, जबकि अन्य पात्र ठेकेदारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन कार्यों में गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं, उनमें भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे ब्लॉक प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

rexpress 