रायबरेली 30 जुलाई से श्रावण मास शुभारंभ,चंद्रपुर मंदिर में नित्य संपन्न हो रहा है बाबा का भव्य श्रृंगार
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052357765
रायबरेली:बाबा जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर चंद्रपुर रायबरेली मैं नित्य बाबा का सायंकालीन बेला में 6:30 बजे से 7:30 बजे तक फूलों से भव्य श्रृंगार संपन्न किया जा रहा है रात 7:30 बजे बाबा की सिंगlर आरती नियमित रूप से संपन्न हो रही है और आरती के उपरांत रात्रि 8:00 बजे बाबा को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जा रहा है जगमोहनेश्वर धाम कमेटी के संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष सावन के माह में प्रतिदिन बाबा का फूलों से ,कभी-कभी फलों से एवं प्रत्येक सोमवार को बाबा का बर्फ से भव्य श्रृंगार किया जाएगा प्रत्येक सोमवार को मंदिर की भव्य सजावट फूलों से एवं बिजली से कराई जाएगी एवं सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा । मंटू शुक्ला ने बताया की प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे बाबा की मंगला आरती, रात्रि 7:30 बजे बाबा की शृंगार आरती तथा रात्रि 9:30 बजे बाबा की सयन आरती नियमित रूप से संपन्न हो रही है बाबा के गर्भ ग्रह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक संपन्न किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण पूजन के सामग्री मंदिर परिसर से व्यवस्थित हो रही है इसके अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार को एक सामूहिक रुद्राभिषेक बाबा के दरबार में संपन्न किया जाएगा पहला सोमवार 3 अगस्त को दूसरा सोमवार 10 अगस्त को तीसरा सोमवार 17 अगस्त को चौथा सोमवार ् 24 अगस्त को संपन्न होगा । 3 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से रुद्राभिषेक संपन्न होगा जिसमें संपूर्ण पूजन सामग्री के व्यवस्था मंदिर परिसर से व्यवस्थित की जाएगी केवल कार्यालय पहुंच करके अपना नाम और मोबाइल नंबर कार्यालय के रजिस्टर में अंकित करना है श्रावण मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है और भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष उपाय है 3 अगस्त को श्रावण मास का पहला सोमवार और सावन के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि रहेगी भोलेनाथ नंदी पर सवार होकर के विचरण करेंगे और हर भक्त की मनोकामना को पूर्ण करेंगे मंटू शुक्ला ने बताया कि सावन के पावन अवसर पर बाबा के दरबार की भव्य पेंटिंग का कार्य संपन्न करl दिया गया है सभी नगर वासियों से अनुरोध है कि इस पावन श्रावण मास में बाबा का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करते हुए बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें

rexpress 