रायबरेली-गुलूपुर चौकी में ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान प्रतिनिधि और चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली-गुलूपुर चौकी में ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान प्रतिनिधि और चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

विकास कार्यों पर सवाल उठाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देने से नाराज हुए ग्रामीण, आधे घंटे तक चला प्रदर्शन

रायबरेली- हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में एक युवक के खिलाफ दी गई तहरीर को लेकर रविवार को गुलूपुर चौकी में हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर विकास कार्यों में कमी का मुद्दा उठाने पर युवक के खिलाफ शिकायत देने और चौकी प्रभारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीण वापस लौट गए।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान निधि और उनके पति वीरेंद्र कुमार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि गांव निवासी विपिन ने सोशल मीडिया पर ग्राम प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तहरीर के माध्यम से मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर विपिन और अन्य ग्रामीण नाराज हो गए।

रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रामीण एकत्र होकर गुलूपुर चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने जब चौकी प्रभारी जीत बहादुर पांडेय से मामले की जानकारी मांगी तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चौकी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद वे वापस लौट गए।

इस संबंध में सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।