रायबरेली-ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों ने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा

रायबरेली-ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों ने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महराजगंज रायबरेली। आगामी 26 मई को खत्म हो रहे कार्यकाल एवं चुनाव की तिथि घोषित न होने से गांव में विकास का पहिया रुकने की सम्भावनाओ को देखते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार (दद्दू सिंह) की अध्यक्षता में दर्जनों प्रधानों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सत्या राज को सौपा। दिए गए ज्ञापन में अरुण कुमार सिंह ने बताया की प्रदेश में 26 मई को प्रधानो का कार्यकाल समाप्त हो रहा, जिस पर शासन द्वारा एडीओ (पंचायत) को प्रशासन के तौर में नियुक्ति की सुगबुगाहट सुनने को मिल रही। विकासखंड में 53 ग्राम सभाओ में मात्र एक व्यक्ति को प्रशासक बनाए जाने से गांव के अति आवश्यक कार्य पूरी तरह ठप्प हो जाएगे। मामले में प्रधान संघ संरक्षक गंगासागर पांडेय ने बताया की राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में हम लोगो ने मौजूदा प्रधानों को ही उनकी ग्राम सभा का प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग की है। जिसके लिए प्रदेश संगठन के आहवाहन पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भी इस समस्या के निदान के लिए मुलाक़ात का समय माँगा जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान/ प्रतिनिधि डब्बू सिंह सिकंदरपुर,बरहुआ जुगुन तिवारी, गुड्डू सिंह बेलवा, रणविजय सिंह, उमेश कुमार (कुन्नू), संतलाल लोधी, अमरेंद्र कुमार मोन, नीरज अतरेहता, रामप्रसाद तिवारी हिलहा, रमेश कुमार कुशमहुरा, राम केवल बारी गोहन्ना, जंग बहादुर जिहवा, बबलू शुक्ला पोखरनी, सत्यवती तौली, ब्रजलाल चंदापुर, दुजई पाली, हरिशंकर पारा कला, संगीता पखनपुर, अत्रिकांत द्विवेदी टीसाखानापुर, सुनील मौर्या ओथी सहित अन्य प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।