रायबरेली मंदिर निर्माण में बाधा का आरोप, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महराजगंज, रायबरेली- नगर पंचायत महराजगंज के गांधीनगर निवासी राजेंद्र कुमार ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर मंदिर निर्माण में पड़ोसी द्वारा बाधा डाले जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम को शिकायती पत्र सौंपा है।राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी भूमि पर मंदिर का निर्माण करा रहे हैं, लेकिन पड़ोसी अनिल कुमार कथित रूप से निर्माण कार्य में अड़ंगा डाल रहे हैं। मामले को लेकर पहले महराजगंज कोतवाली में भी शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं होने पर पीड़ित ने तहसील प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। राजेंद्र कुमार ने कहा कि यदि तहसील और पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे। वहीं, एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रकरण का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

rexpress 