रायबरेली में बारिश के चलते आज भी विद्यालय बंद
रिपोर्ट- अमन श्रीवास्तव
मो - 8052357765
रायबरेली में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें सभी बोर्डों के विद्यालयों के साथ-साथ परिषदीय, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं। लगातार बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

rexpress 