ऊंचाहार:सार्वजनिक रास्ते को लेकर चल रहे विवाद मे खूनी संघर्ष तीन घायल एक रेफर,,,,

ऊंचाहार:सार्वजनिक रास्ते को लेकर चल रहे विवाद मे खूनी संघर्ष तीन घायल एक रेफर,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार/रायबरेली:एक सार्वजनिक रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस मारपीट में एक ही परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में से एक महिला को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के अहिरन का पुरवा मजरे हटवा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक दबंग परिवार लंबे समय से सार्वजनिक रास्ते पर दीवार बनाकर अतिक्रमण कर रहा था, जिस पर गांव के अन्य लोगों ने आपत्ति जताई थी। यह विवाद काफी समय से चल रहा था और इसकी शिकायत कोतवाली स्तर पर भी की गई थी। पर पुलिस ने मामले को गम्भीर नही लिया, आरोप है की कुछ दललो नें कोतवाल से सेटिंग करा दी थी। 
गुरुवार शाम को कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अस्थायी रूप से विवाद को शांत कर लिया था। हालांकि, शाम करीब 7 बजे दोनों पक्षों में अचानक फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद दबंग परिवार के चार लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।
मारपीट में एक पक्ष से सास तेजपति (55 वर्ष), उनकी बड़ी बहू संगीता देवी (28 वर्ष) और छोटी बहू रितु (25 वर्ष) घायल हो गईं। गांव वालों ने बीच-बचाव कर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि तीनों घायल महिलाओं का उपचार किया गया है। तेजपति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।