रायबरेली-प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप,पढ़िए शिक्षक की कार्यशैली पर उठे सवाल??

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिले के डलमऊ तहसील क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक पीड़िता ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिकायती पत्र देकर प्रधानाध्यापक की कार्यशैली और आचरण पर सवाल उठाए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यापक का व्यवहार चरित्रहीन है और वह महिला शिक्षिकाओं व छात्राओं से अश्लील बातें करता है।
पीड़िता का कहना है कि प्रधानाध्यापक के इस तरह के व्यवहार के कारण विद्यालय का माहौल खराब हो गया है और कई शिक्षक वहां आने से कतराते हैं। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है। बीईओ ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामले को लेकर शिक्षा विभाग में चर्चा का माहौल है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।