रायबरेली-नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से चोटिल हो रहें लोग, दुकानदारों में दिख रहा आक्रोश

रायबरेली-नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से चोटिल हो रहें लोग, दुकानदारों में दिख रहा आक्रोश

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महाराजगंज रायबरेली। कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा होली से पूर्व वार्ड नंबर 2 में बछरावां रोड पर स्थित नाले की साफ सफाई कर करा नाले के ऊपर रखे पत्थरों को हटाकर दुकान के सामने रख दिया गया। खैर साफ सफाई के बाद प्रशासन के द्वारा कूड़ा भी हटवा दिया गया। परंतु नाले के ऊपर रखे पत्थरों को पुनः उनके ऊपर न रखकर उन्हें दुकान के सामने ही छोड़ दिया गया, जिसके कारण उक्त पत्थरों से टकराकर दुकानों पर जाने वाले ग्राहक व आम लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही साथ नाला खुला होने के कारण प्रदूषण भी फैल रहा है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा यह जानकारी दी गई कि उन्होंने होली के पर्व से पूर्व इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महाराजगंज राम आशीष वर्मा से फोन पर शिकायत की तो उन्होंने होली पर्व के बाद पत्थरों को वापस नाले के ऊपर रखने का आश्वासन दिया। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी यह कार्य नहीं किया गया, उसके पश्चात जब अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महाराजगंज रामाशीष वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं लगा, वही इस मामले में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू को फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। आसपास मौजूद दुकानदार दिनेश और बृजेश सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि नाले की सफाई के बाद निकले कूड़े को तो कुछ दिनों के बाद हटा दिया गया, लेकिन नाले के ऊपर पत्थर अभी तक नहीं रखे गए, जिससे दुकान पर आने वाले ग्राहक व आम लोग दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही साथ दुकानदारी पर भी प्रभाव पड़ रहा है और आसपास प्रदूषण भी फैल रहा है।