रायबरेली-केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित जन औषधि केंद्र संचालक को क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने किया सम्मानित

रायबरेली-केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित जन औषधि केंद्र संचालक को क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने किया सम्मानित

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। जन औषधि  केंद्र के संचालन में अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा क्षेत्र के कर्मठ व समाजसेवी राजकुमार चौधरी को सम्मान पत्र देकर बीते 7 मार्च को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था। उनके सम्मानित होने पर पूरे क्षेत्र ही नहीं जनपद के लोगों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई थी। इसी क्रम में एसएनके पब्लिक स्कूल द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में प्राचार्य द्वारा राजकुमार चौधरी के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा की श्री राजकुमार चौधरी द्वारा संचालित किए जा रहे जन औषधि केंद्र पर गरीबों को जिस प्रकार सस्ती दवाई उपलब्ध हो रही है, वह अपने आप में बेमिसाल है। शिक्षाविद भगवान कुमार अवस्थी ने कहा की राजकुमार चौधरी द्वारा पूरे जनपद के अंदर कई स्थानों में इन केन्द्रो का संचालन किया जा रहा है। खासकर जिला अस्पताल में संचालित उनका केंद्र पूरे जनपद के गरीब मरीजों की सहायता कर रहा है। बेचन लाल मिश्रा ने कहा श्री चौधरी द्वारा किया गया कार्य वास्तव में सराहनीय है। वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनुकरणीय बताया मुख्य अतिथि बी डी सिंह द्वारा श्री चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक उदयभान द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में नीरज वर्मा, देवेंद्र वर्मा, शोभा चौधरी, संजू रानी, अवंतिका दीक्षित, कुमारी वर्षा, सचिन तिवारी, मंजरी, अखिलेश वर्मा एवं विभा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक सुरेंद्र चौधरी सुरेश चौधरी राजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक व विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।