रायबरेली अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
रिपोर्ट - ऋषि मिश्र
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोडरपुर गांव के पास कट पार करते समय एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार नन्हा पुत्र रामेश्वर उम्र 48 वर्ष निवासी बगाही अपनी बाइक पर सवार होकर उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह टोडरपुर गांव के पास मौजूद कट पार करने लगा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। वही आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घायल अवस्था में नन्हा को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 