मलिकपुर सरैया प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार

मलिकपुर सरैया प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी 
मो - 7007782057

बछरावां रायबरेली- एक तरफ प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं प्राथमिक विद्यालय उपेक्षा का शिकार बने हुए हैं। बताते चले की मलिकपुर सरैया में प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के चलते छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है ।वर्तमान समय में जल भराव के चलते जहरीले जंतुओं का भी भय बना हुआ है ।अभिभावक मजबूरन शिक्षण हेतु विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों को भेज कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय का यह एक नया मामला नहीं है । बछरावां ब्लॉक स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर विद्यालयों में झाड़ झंकार में विद्यालयों को घेर रखा है जबकि प्रत्येक वर्ष विद्यालय की साफ सफाई हेतु सरकार द्वारा कुछ ना कुछ धन मुहैया कराया जाता है ।कुछ विद्यालयों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से साफ सफाई कराई जाती है जबकि कुछ विद्यालयों में वही हालात बने हुए हैं जिसको लेकर क्षेत्रीय अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है ।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालयों की साफ सफाई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रयास किया जाए तो विद्यालयों में जल भराव की समस्या से निजात मिल सकती है । प्रत्येक वर्ष शिक्षण संस्थानों में जल भराव की खबर प्रकाशित की जाती है लेकिन विभाग द्वारा कान में जू तक नहीं रेगता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं को विद्यालय में पठन-पाठन के लिए विद्यालय भेजने में सौ बार सोचना पड़ता है ।