रायबरेली में खुलेआम अवैध गांजा कारोबार का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर गांजे की पुड़िया बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गांजा का कारोबार चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि नशे का यह कारोबार युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है, जिससे सामाजिक माहौल पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान और आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rexpress 