रायबरेली: शिवभक्तों से भरा ई-रिक्शा पलटा, बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, एक बुजुर्ग की मौत, कई घायल
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेलकोच के पास श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवारों को भी चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु शिव मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलकोच के समीप ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

rexpress 