रायबरेली-कांग्रेस नेता आमीन पठान के नेतृत्व में मनाया गया सांसद किशोरी लाल शर्मा का जन्मदिन
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
तिलक भवन में जुटे वरिष्ठ कांग्रेसजन, सांसद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
रायबरेली- अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा का जन्मदिन मंगलवार को रायबरेली स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में कांग्रेस नेता आमीन पठान के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता आमीन पठान ने कहा कि सांसद किशोरी लाल शर्मा का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सांसद के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
वहीं, सभासद अतुल शर्मा ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव, सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। उन्होंने संगठन की एकजुटता और जनसेवा को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, राजेश यादव, कल्याण श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, सूर्यकुमार बाजपेयी, अरशद, अभय सिंह, अभय त्रिवेदी और संजय शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित कांग्रेसजनों ने सांसद किशोरी लाल शर्मा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

rexpress 