ऊंचाहार:क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा , प्रमुख के बेटे ने बीडीसी पर तानी रिवॉल्वर,,,,,?

ऊंचाहार:क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा , प्रमुख के बेटे ने बीडीसी पर तानी रिवॉल्वर,,,,,?

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली - क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में काफी बवाल हो गया , ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने एक बीडीसी पर खुलेआम रिवाल्वर तान दी , जिससे ब्लाक परिसर में भगदड़ मच गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला है ।
       घटना सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है । सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में क्षेत्र पंचायत की बैठक थी । इस बैठक में भाग लेने के लिए बीडीसी मनीष कौशल अपने साथी सदस्यों के साथ गए थे । उनका कहना है कि जब ब्लाक परिसर में पहुंचे तो ब्लाक प्रमुख के बेटे ने अपने साथियों के साथ उनको घेर लिया और उन पर रिवाल्वर तान दी , जिससे वह अवाक रह गए , अचानक घटी इस घटना से वहां भगदड़ मच गई , इस आपाधापी ने प्रमुख के पुत्र अंकित मौर्य के हाथ से रिवॉल्वर छूटकर जमीन पर गिर गई , इस बीच मौका पाकर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई । इस घटना से पूरे ब्लाक परिसर में सन्नाटा छा गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस ब्लाक मुख्यालय पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । इसके कोतवाली पहुंचे बीडीसी मनीष कौशल ने घटना की तहरीर दी , जिसमें ब्लाक प्रमुख के बेटे अंकित मौर्य , रोहित पटेल और रोहित मौर्य को नामजद करते हुए अन्य चार पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया है । कोतवाल अजय कुमार राय के अनुसार ब्लॉक परिसर में दो पक्षों में वाद विवाद हुआ था , स्थित को नियंत्रित किया गया है । घटना की पड़ताल की जा रही है।