रायबरेली-लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित सिपाही अर्पित, जो गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात हैं, घटना के समय लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सिपाही अर्पित की तहरीर पर ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 