रायबरेली-गढ़ीखास की जगह रामपुर में शराब की दुकान संचालित होने का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव में देशी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस देशी शराब की दुकान का आवंटन गढ़ीखास के लिए हुआ था, उसे नियमों के विपरीत रामपुर में संचालित किया जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से महिलाओं, बच्चों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि दुकान गलत स्थान पर संचालित होने से क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांग की कि शराब की दुकान को तत्काल निर्धारित स्थान गढ़ीखास में स्थानांतरित कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने शिकायत पर जांच का भरोसा दिया है। फिलहाल सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

rexpress 