रायबरेली-अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एवं जनपद के सांसद राहुल गांधी

रायबरेली-अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एवं जनपद के सांसद राहुल गांधी

-:विज्ञापन:-

 


पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त कर नवनिर्मित बारात घर का किया उद्घाटन

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। सोमवार को जनपद के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर जनपद रायबरेली पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने जनपद की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पीपलेस्वर चुरूवा हनुमान मंदिर की चौखट पर माथा टेक कर एवं विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर पवन पुत्र महाबली हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। तदपरांत उनका काफिला अगले कार्यक्रम की ओर रवाना हुआ। जहां पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील पासी, कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रमेश शुक्ला, महेरी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान देशराज यादव, बछरावां मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा सांसद राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने विकास क्षेत्र के अंतर्गत ठकुराइन खेड़ा मजरे महेरी ग्राम सभा में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न किया। तद्परांत उपस्थित परिसर में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान की भाजपा सरकार को नौजवान, किसान, महिला एवं संविधान विरोधी बताया है। साथ ही साथ उन्होंने वर्तमान सरकार को देश में आर्थिक तंगी लाने का गुनहगार भी बताया और कहा है कि आर्थिक तूफान आने वाला है। आप सभी दिहाड़ी मजदूरी कीजिए, नहीं तो वर्तमान सरकार आपको भूखों मार देगी। इसी कड़ी में उन्होंने अडानी अंबानी का जिक्र करते हुए वर्तमान भाजपा सरकार के दो मजबूत कंधे बताए हैं और कहां है कि वर्तमान सरकार इन्हीं दो कंधों के भरोसे कार्य कर रही है, जिसके कारण आम आदमी चारों ओर से घिरा होने के कारण अगर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहा है तो वह सरकार की सरकारी एजेंसियों एवं पुलिस का शिकार हो रहा है। इस मौके पर जनपद अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, बछरावां विधानसभा के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, बछरावां कार्यालय सचिव अविनाश चंद्र बाजपेई, युवा कांग्रेसी नेता विनोद पासी, गोवर्धन प्रसाद मिश्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता गण एवं आम जनमानस उपस्थित रहा।