रायबरेली में खाद्य विभाग का छापा: खुले तेल की बिक्री पर शिकंजा, 463 लीटर तेल सीज

रायबरेली में खाद्य विभाग का छापा: खुले तेल की बिक्री पर शिकंजा, 463 लीटर तेल सीज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: खुले में खाद्य तेल बेचने पर बड़ी कार्रवाई, 463 लीटर तेल सीज

नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, 66 हजार रुपये से अधिक का तेल जब्त

रायबरेली। नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने लालगंज क्षेत्र के बक्सी चौराहे स्थित साहू जी ट्रेडर्स पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुले में खाद्य तेल की बिक्री किए जाने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए रिफाइंड राइस ब्रान तेल का नमूना संग्रहित किया और 463 लीटर तेल सीज कर दिया। सीज किए गए तेल की कीमत 66 हजार 361 रुपये बताई गई है।
विभागीय टीम ने प्रतिष्ठान पर मिली कमियों को दूर करने के लिए संचालक को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
वहीं, विभागीय टीम ने देवानंदपुर और किशुनपुर क्षेत्र की फल मंडियों में भी जांच अभियान चलाया। इस दौरान साफ-सफाई से संबंधित कमियां मिलने पर फल विक्रेताओं और मंडी संचालकों को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, फल मंडियों की जांच के दौरान फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड या अन्य प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल का मामला सामने नहीं आया। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।