ऊंचाहार लेखपाल प्रमोद गुप्ता की दरिया दिली घायल गौवंश की मदद,,,,,?

ऊंचाहार लेखपाल प्रमोद गुप्ता की दरिया दिली घायल गौवंश की मदद,,,,,?

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील मुख्यालय के समीप गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल पशु सड़क पर तड़प रहा था। वहां से गुजर रहे लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए उसकी मदद की।
जानकारी के अनुसार, लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क पर खून से लथपथ घायल गौवंश को देखा। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी, पशु को पानी पिलाया और उसके लिए आहार की व्यवस्था की।
लेखपाल ने तत्काल नगर पंचायत के कर्मचारियों को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाया। कर्मचारियों की उपस्थिति में घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद, पशु को बेहतर देखभाल और उपचार के लिए पूरे ननकू गांव स्थित कान्हा गौशाला सुरक्षित भेज दिया गया। लेखपाल प्रमोद कुमार गुप्ता के इस कार्य से घायल गौवंश को समय पर सहायता मिल सकी।