रायबरेली-पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव देखने को मिला। सरेशाम कुछ दबंगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि मौके पर मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने रहे।
पीड़ित युवक ने किसी तरह खुद को बचाते हुए पुलिस पीआरवी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पूरी मारपीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

rexpress 