रायबरेली-अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान जारी*
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
10 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रायबरेली-जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराह टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
अभियान के दौरान सदर तहसील के थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदोखर एवं भुएमऊ स्थित अवैध कच्ची शराब निर्माण स्थलों एवं संदिग्ध घरों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 200 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 275 के तहत थाना भदोखर में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

rexpress 