Raibareli-मुड़िया डीह आश्रम में दंगल कल, अर्पणा यादव रहेंगी मुख्य अतिथि

Raibareli-मुड़िया डीह आश्रम में दंगल कल, अर्पणा यादव रहेंगी मुख्य अतिथि
Raibareli-मुड़िया डीह आश्रम में दंगल कल, अर्पणा यादव रहेंगी मुख्य अतिथि

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

मुड़िया डीह आश्रम में पिछले 24 वर्षों से आयोजित हो रहा है दंगल

धरतीपुत्र मुलायम सिंह (पूर्व रक्षामंत्री) की स्मृति में आयोजित होगी 11 हजार की कुश्ती 

हास्य कलाकार रहे स्व. राजू श्रीवास्तव और इटौंजा के राजा की स्मृति में भी आयोजित कुश्ती


रायबरेली-बछरावां क्षेत्र के पठान गांव स्थित प्रसिद्ध मुड़िया डीह आश्रम में विगत 24 वर्षों से चला आ रहे इस दंगल के इस साल 25 वर्ष हो गए। 25वे वर्ष के दंगल पर खास आयोजन किया जा रहा है। इस 25वें दंगल की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आगोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव रहेंगी। कन्नावा के पठान गांव में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड से आकर पहलवान इस बार दांव दिखाएंगे। इस बार दंगल में 100 से जोड़ी कुश्तियां होंगी।

दंगल के आयोजक और मुड़िया डीह आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीकृष्ण महाराज ने बताया कि 25वीं कुश्ती को खास बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। क्षेत्र के लोगों के सहयोग से कुश्ती का यह कारवां आज 25वें वर्ष में आ पहुँचा है। इस बार दंगल की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव रहेंगी।उन्होंने बताया कि दंगल में इटौंजा के राजा भानु प्रताप सिंह की स्मृति में 11 हजार रुपए की फाइनल कुश्ती होगी। इसके अलावा पूर्व रक्षामंत्री और सूबे के मुखिया रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में उनके ट्रस्ट की तरफ से 11 हजार रुपये की कुश्ती आयोजित कराई जाएंगी। इसके साथ ही पहलवान को शील्ड और प्रशस्ति पत्र भी ट्रस्ट की तरफ से दिया जाएगा। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की स्मृति में 5100 रुपए की कुश्ती कराई जाएगी। इसके अलावा नीरु सिंह की स्मृति में भी 51 सौ रुपए कुश्ती होगी। दंगल में भारत के अलग-अलग कोनों से पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। महिला पहलवान भी दंगल की शोभा बढ़ाने के लिए इस बार फिर से दांव लगाएंगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी प्रसिद्ध अखाड़ों के पहलवानों को इस बार आमंत्रित किया गया है।