रायबरेली-शनिवार को होने वाली बकरीद के मौके पर बाजारों में दिखी रौनक,,

रायबरेली-शनिवार को होने वाली बकरीद के मौके पर बाजारों में दिखी रौनक,,

-:विज्ञापन:-





 रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली- शनिवार को होने वाली बकरीद के मौके पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। आसपास और दूर दराज से खरीदारी करने आये लोगों का दुकानों पर  उमड़ पड़ी। 
      शुक्रवार को ऊंचाहार बाज़ार में कपड़े, चूड़ी कंगन, सेवईं समेत जूते चप्पल तेल मसाले की दुकान पर लोगों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है। यह भीड़ एक दिन बाद होने वाली बकरीद की तैयारियों को लेकर है। दुकानदार एजाजुल हसन, इरफान, आजम, नाजिम समेत इफ्तिखार ने बताया बताया कि अभी दो दिन पूर्व बाजारों में कुछ खास रौनक नहीं थी लेकिन शुक्रवारी की अचानक खरीदारों की भीड़ बढ़ गई।
मौलाना मोहम्मद अहमद ने बताया बकरीद का त्यौहार बलिदान यानी कुर्बानी का त्यौहार है। अल्लाह पाक को कुर्बानी पसंद है। इस दिन हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को अल्लाह की रहा में कुर्बान करने के लिए जैसे ही चाकू उनकी गर्दन पर चलाया वैसे ही वह चाकू दुम्बा पर चल गया। तभी से शरीअतन यह कुर्बानी की प्रथा चली आ रही है। तभी से साहिबे माल को कुर्बानी जरूरी कर दी गई है औरूंकी मगफिरत का जरिया बना दिया गया है।