रायबरेली-महिला सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति किया गया जागरूक
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बालिकाओं को साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति किया गया जागरूक
रायबरेली- मुख्यमंत्री, उ०प्र० शासन के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय, रायबरेली में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन कृष्ण कुमार शुक्ल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, उनसे बचाव के उपायों तथा डिजिटल सतर्कता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियोजन अधिकारी क्षमा पाण्डेय ने बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
सहायक अभियोजन अधिकारी निशा दुबे ने पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत बालिकाओं को प्राप्त अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें ऐसे अपराधों से स्वयं की सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं, महिला पुलिस टीम, जिसका नेतृत्व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह कर रही थीं, उन्होंने बालिकाओं को बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु संचालन में पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा, उप प्रधानाचार्या एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं मनोयोग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

rexpress 