रायबरेली में खुलेआम असलहों का प्रदर्शन, युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रायबरेली में खुलेआम असलहों का प्रदर्शन, युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले में असलहों के खुलेआम प्रदर्शन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक अपने पेट पर असलहा रखकर खुलेआम उसका प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। युवक ने असलहा दिखाते हुए बैकग्राउंड में दबंगई भरा गाना भी लगाया है।
वीडियो में 'दम अगर जिगरे में होगा तब तुम मुझसे रार करना' गाना बजता सुनाई दे रहा है। असलहे के साथ युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक रूप से असलहों का प्रदर्शन करने और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की घोरवारा चौकी के अंतर्गत तेरुखा गांव के एक युवक का है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और युवक के पास मौजूद असलहे की वैधता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच करती है या नहीं और असलहे का खुलेआम प्रदर्शन करने वाले युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।