रायबरेली-पति पत्नी और वो के शक में चार बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की कर दी पिटाई

रायबरेली-पति पत्नी और वो के शक में चार बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की कर दी पिटाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली-  रायबरेली में पति पत्नी और वो के शक में चार बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। रोते बिलखते पत्नी ने कोतवाली पुलिस का सहारा लिया है। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेकर कार्रवाई की है। 
       मामला कोतवाली क्षेत्र के सुमेर बाग का है। गाँव निवासी श्यामू का विवाह करीब दस पूर्व प्रतापगढ़ जनपद के हाथिगवां क्षेत्र की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी। श्यामू और उसकी पत्नी रूबी के चार बच्चे हैं। रूबी का आरोप है कि वह गाँव में ही उसकी बहन और बहनोई भी रहते हैं। जी नज़र उसके घर पर नियमित आना जाना है। पारिवारिक तौर पर बहनोई का घर आते खाना पीना होता है। रूबी का कहना है बहन बहनोई से बातचीत पर पति शक करता है। अवैध सम्बन्धों का आरोप लगाता है। बुधवार को भी वह बहनोई से बात कर रही थी। इस बात से आशंकित पति ने रूबी की पिटाई कर दी। रोते बिलखते पत्नी ने पति के विरुद्ध कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की माँग किया। पति भी पीछे पीछे कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए दोनों पति पत्नी को समझाया बुझाया जिसके बाद पति ने पत्नी से माफी मांगी और दोनों हंसी खुशी घर लौट गए।