रायबरेली-भाजपा आईटी सेल ने साथियों के साथ योगी महराज मन्दिर के किया दर्शन सुख समृद्धि, की प्रार्थना किया।

रायबरेली-भाजपा आईटी सेल ने साथियों के साथ योगी महराज मन्दिर के किया दर्शन सुख समृद्धि, की प्रार्थना किया।

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

रायबरेली-भाजपा के मण्डल सह संयोजक आईटी सेल ने अपने साथियों के साथ अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करने के साथ ही श्री योगी मन्दिर में महराज के दर्शन कर शान्ति सद्भावना और एक समाज की कुरीतियों से सभी की बचने की प्रार्थना की। 
        मूल रूप से बछरावां निवासी अभय प्रताप सिंह महराजगंज मण्डल से भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल से सह संयोजक हैं। वह योगी सेवक नाम से विख्यात हैं। उन्होंने तीन दिन पूर्व अपने साथी अंकित साहू के साथ बड़ी श्रद्धा के साथ अयोध्या धाम के लिए कूच किया। उन्होंने सूबे के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पर चलते हुए उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किया और और वहां कुछ दूरी पर स्थित श्री योगी महराज मन्दिर पहुंचकर दर्शन किया। और सच्ची श्रद्धा से क्षेत्र की जनता के लिए अच्छे स्वास्थ, दीर्घ आयु, क्षेत्र में सुख समृद्धि,  छात्रों के उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए तथा रोगियों को शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना किया। उनकी ओर पहल को क्षेत्र के लोगों खूब सराहा है। 
वहीं मण्डल सह संयोजक आईटी सेल अभय प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें जब से आईटी सेल की जिम्मेदारी मिली है तब से उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किया है और मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आदेश होगा उसका पालन करूंगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। उनके वापस आने पर पार्टी के पदाधिकारी और उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया है।