हाईवे मार्ग की पटरी पर जाने से तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित, दो घायल

हाईवे मार्ग की पटरी पर जाने से तेज रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित, दो घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर अघौरा गांव के पास लालगंज से बछरावां आ रहे दो बाइक सवारों की बाइक हाईवे किनारे मार्ग की पटरी पर जाने से अनियंत्रित हो गई। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार तौसीफ पुत्र अब्दुल हमीद उम्र 30 वर्ष अपने साथी मोहम्मद सिद्दीकी पुत्र चमन निवासी लालगंज जनपद रायबरेली अपनी बाइक पर सवार होकर लालगंज से बछरावां आ रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक उक्त राजमार्ग पर अघौरा गांव के पास पहुंची, तभी हाईवे मार्ग किनारे बनी पटरी पर जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।