ऊंचाहार:होली मिलने के बहाने गले लगकर जकड़ा और करा दिया हमला,,,,,

ऊंचाहार:होली मिलने के बहाने गले लगकर जकड़ा और करा दिया हमला,,,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने बड़ी साजिश की। होली मिलने के बहाने गले लगे और जकड़ कर हमला करवा दिया  यही नहीं पीड़ित के साथ लूटपाट भी हुई है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकना का है । गांव निवासी गजेंद्र त्रिपाठी की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। उनका कहना है कि वह पड़ोस के गांव पूरे कुशल में होली मिलने गए थे । जहां से वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे , तभी रास्ते में उसे कुछ लोग मिले और होली मिलने के लिए गले लगा दिया , उनके गले लगते ही उन्होंने उनको जकड़ लिया और मौका पाकर विपक्षी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया । उनके चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब उनकी जान बच पाई । आरोप है कि इस आपाधापी में उनके साथ लूटपाट भी की गई और उनके हाथ में पहनी हुई चांदी की मोटी चेन को छीन लिया गया । घटना के बाद कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, आरोपितों की तलाश जारी है।