ऊंचाहार:आपसी विवाद में दूसरे समुदाय के युवकों ने महिला से की अश्लीलता , पीड़िता ने भागकर बचाई आबरू,,,,

ऊंचाहार:आपसी विवाद में दूसरे समुदाय के युवकों ने महिला से की अश्लीलता , पीड़िता ने भागकर बचाई आबरू,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार , रायबरेली । दो पक्षों के आपसी विवाद में दूसरे समुदाय के लोग कूद गए । आरोप है कि युवकों ने सरेआम महिला को गिराकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की , किसी तरह भागकर महिला ने अपनी आबरू बचाई है । पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी , पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
     मामला नगर के कालवारन टोला का है।  यहां की रहने वाली एक महिला का उसके पड़ोसियों से आपसी विवाद चल रहा है। इस विवाद में महिला ने कोतवाली में शिकायत की थी। पीड़िता  का कहना है कि शुक्रवार को उसके घर पुलिस पहुंची और पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली आने के लिए कहा। पुलिस के वापस लौट जाने के बाद उसके विपक्षी दूसरे समुदाय के दो युवकों को लेकर आए और उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दोनों युवक उससे भिड़ गए।युवकों ने उसे अर्द्धनग्न  कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे।महिला किसी तरह दोनों युवकों से भाग कर अपने घर में घुस गई, जिससे उसकी आबरू बच सकी ।घटना के बाद पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है  ।महिला के आरोपों  की भी गहराई से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।