रायबरेली-रोहनिया के ऐहारी बुजुर्ग गाँव में जल भराव वा फैली गन्दगी से लोगों का जीना दुश्वार, सफाई कर्मी नदारद

रायबरेली-रोहनिया के ऐहारी बुजुर्ग गाँव में जल भराव वा फैली गन्दगी से लोगों का जीना दुश्वार, सफाई कर्मी नदारद

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-ऐहारी बुजुर्ग गाँव में आर सी सी रोड़ पर फैली गन्दगी जान की जहमत बनी हुई है। लोगों का जीना दुश्वार है। गाँव के लोगों में संक्रमण फैलने खतराउ बढ़ गया है। दो दर्जन घरों के लोगों के आवागमन एक मात्र रास्ते पर फैली गन्दगी से बूढ़े, बच्चे और महिलाएं गुजरती हैं। कई बार तो इसमें स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं और कुछ छात्रों के कई बार कीचड़ लगने उन्हें से खराब हुई ड्रेस के कारण स्कूल जाने वंचित रहना पड़ा। 
गाँव के मोती कहार, कुंवर भारत, दिनेश, सुलभ शुक्ला, राम निरंतर तिवारी, राम अंतर तिवारी, राम आसरे तिवारी, चन्द्र प्रकाश, बुधेन्द्र आशीष सिंह, शशिकांत शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला आदि ने बताया गाँव में मोती कहार के दरवाजे पर टूटी सीसी रोड पर भीषण जल भराव से करीब बीस घरों का आवागमन प्रभावित है। गांव के लोगों को आने जाने में दुश्वारियां हो रही हैं। इतना ही नहीं सालों से जलभराव के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। गाँव की बजबजाती नालियों में बहती गन्दगी जानलेवा बनी है। 
 गाँव के लोग कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ग्राम प्रधान समेत जिम्मेदार अधिकारियों कई बार शिकायत की गई। किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज शुक्ला ने बताया कि गाँव में जल निकासी के लिए रास्ता नहीं है। इसमें अधिकांश भूमि भूमिधरों की की जिससे जल निकासी बनी हुई है। जैसे ही नाली बनवाने के लिए भूमिधर सहमति देंगे वैसे ही तत्काल नाली का निर्माण करवाया जाएगा।