रायबरेली-प्राकृतिक खेती करें किसान , विषमुक्त होगी फसल

रायबरेली-प्राकृतिक खेती करें किसान , विषमुक्त होगी फसल

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -शुक्रवार को विकास खंड  कार्यालय में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फॉर्मिंग योजनांतर्गत ब्लॉक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ रंजन द्विवेदी ने किसानों से आग्रह किया कि आप सभी अपनी खेती का आधार बदले और प्राकृतिक खेती करे जिससे मृदा में जीवाश्म कार्बन बढ़ेंगे , मृदा  के स्वास्थ में सुधार होंगे और विशमुक्त खेती होगी जिससे कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है ,  और यह भी बताया कि आप सभी कम से अपनी भोजन थाल में   विष्मुक्त  अन्न से सजाए और , जिस खेत का चुनाव आप प्रकितिक खेती में करते है तो लगभग तीन वर्षो तक आप उसी खेत का चयन करे जिसमे आप पूर्व से ही   प्राकृतिक खेती करते आ रहे है ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक शिवचरण   ने बताया कि आप सभी प्राकृतिक खेती को अपनाए और इसके लिए आप सभी को एक गाय की आवश्कता होती है एक गाय से आप ज्यादा से ज्यादा जीवामृत, बीजमृत, बनाने के बारे में बताया,साथ ही यह भी बताया कि विकास खंड में अभी 14 क्लस्टरों में कृषकों का चयन किया जा चुका है और सभी किसानों के खेतो कि मिट्टी की जांच हेतु नमूना एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। कृषक धरम राज तिवारी  ने बताया कि प्राकृतिक खेती में आप पुराने बीजों का प्रयोग करे, और फसल चक्र का प्रयोग करके आप सभी अधिक लाभ कमा सकते है, प्रगतिशील कृषक राम गोपाल चंदेल  ने किसानों की बात किसानों के साथ के क्रम में प्राकृतिक खेती अपना अनुभव साझा किया चंदेल जी बिगत 6 वर्षो से  प्राकृतिक खेती कर रहे है मेरी लगभग   2 हेक्टेयर की भूमि   में  प्राकृतिक खेती कर  रहे है। प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार  बृजेश कुमार ने बीज प्रबंधन और आगामी खरीफ सीजन की रणनीति और मृदा नमूना एकत्रीकरण के बारे में बताया, तकनीकी सहायक शिव प्रसाद चौरसिया ने आग्रह किया सभी किसान  बंधु आप अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री जरूर कराए और पीएम किसान के नए आवेदन हेतु आप सभी किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के बाद ही पीएम किसान योजनांतर्गत आप पंजीकृत होंगे,   किसानों को धान और उर्द की फसल के बारे में विस्तृत जानकारी दी , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैजनाथ जी सभी किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और इसका बृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करे जिससे सभी को समस्त प्रकार बीमारियों से मुक्त रहेंगे। मौके पर कृषि सखी और भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।