अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- भाजपा की गलत नीतियों ने देश को खोखला किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश को खोखला बना दिया है। नोटबंदी, जीएसटी, से लेकर कारोबारी जटिलताओं, भ्रष्टाचारी टैक्स तंत्र और सरकारी उत्पीड़न से भारत के करोड़पतियों का देश से मोह भंग हो रहा है।सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार अपने कुछ समर्थकों के लिए ही नीतियां बना रही है और उन्हीं को आगे बढ़ा रही है, जिससे परेशान होकर हर साल हजारों की संख्या में करोड़पति भारत छोड़कर दूसरे देशों में अपना कारोबार शिफ्ट कर रहे हैं। करोड़पतियों के भारत छोड़कर विदेशों में बसने की जो रिपोर्ट आ रही है वह हैरान करने के साथ ही देश को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान करने वाली है।



