रायबरेली-यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

रायबरेली-यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-सलोन कस्बे के ऊंचाहार मार्ग पर स्थित बस स्टैंड पर यात्री कर अधिकारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान दोपहर तक रेहाना बानो द्वारा लगाए गए सघन चेकिंग अभियान से स्थानीय ई रिक्शा चालकों में मचा हड़कंप  इस दौरान 6 ई रिक्शा सीज किये गए। तो वही 8 ई रिक्शा का चालान किया गया। वही यात्री कर अधिकारी रेहाना बानो ने बताया की यह अभियान लगातार चलता रहेगा। आमजनमानस की समस्याओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। लगातार अभियान चलने से यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से बेहतर होगी जो भी ई रिक्शा चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।