नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में UP ATS की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तार

नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में UP ATS की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

लखनऊ. यूपी एटीएस का जबरदस्त ऑपरेशन जारी है। एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी एटीएस की टीम ने अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। नवीन अरोड़ा की अगुवाई में यूपी एटीएस की टीम ने नया मुकाम बनाया है। नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने रोहिंग्या से लेकर आतंकवादी पकड़ने तक बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

एडीजी एटीएस नवीन अरोड़ा के नेतृत्व में एटीएस टीम को आज बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश में अवैध रुप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ आज अभियान चलाया गया। एटीएस की टीम ने 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। अकेले हापुड़ और अलीगढ़ से 31 रोहिंग्या गिरफ्तार किये गये हैं।

यूपी एटीएस की टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये 74 रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ मुकदमा कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। गोपनीय तरीके से आधी रात के बाद यूपी एटीएस टीम ने कार्यवाही शुरू की थी।