रायबरेली-ऊंचाहार में एक सांप पकड़ने वाले व्यक्ति की सर्प दंश से मौत,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में एक सांप पकड़ने वाले व्यक्ति की सर्प दंश से मौत,,,,

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- में एक सांप पकड़ने वाले व्यक्ति की सर्प दंश से मौत हो गई। शुक्रवार की रात की यह घटना मदारीगंज सीएचसी के पास रहने वाले जमुना प्रसाद के साथ हुई।
जमुना प्रसाद पेशेवर तौर पर सांप पकड़ने का काम करते थे। वह शुक्रवार की रात नगर के एक घर में सांप पकड़ने गए थे। इस दौरान असावधानी के कारण सांप ने उन्हें डस लिया।

घटना के बाद वह तुरंत अपने घर लौटे। उन्होंने जड़ी बूटियों से घरेलू उपचार का प्रयास किया। लेकिन देर रात उनकी मृत्यु हो गई। उनकी अचानक मृत्यु से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग उनके घर के बाहर एकत्रित हैं।

परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे हैं। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।