दबंग महिला से दिव्यांग दुकानदार को उधारी का पैसा मांगना पड़ा भारी

दबंग महिला से दिव्यांग दुकानदार को उधारी का पैसा मांगना पड़ा भारी

-:विज्ञापन:-




दबंग महिला ने पीड़ित दिव्यांग के बच्चे एवं पत्नी की पिटाई

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंदनगंज गांव में एक दिव्यांग दुकानदार को एक दबंग महिला, जो कि रिश्ते में उसकी बहन लगती है। उससे हजारों रुपए की उधारी का पैसा मांगना तब भारी पड़ गया, जब उक्त दबंग महिला ने मामूली बात को लेकर उस दिव्यांग दुकानदार के बच्चे एवं उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांग दुकानदार मोहम्मद सईद पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी कुंदनगंज ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी सगी बहन रुकसाना बानो पत्नी रियाजुन हक जो की उसके ही स्थानीय गांव में रहती है। गांव में उसका घर है एवं उसकी संपत्ति भी है। परंतु पीड़ित शारीरिक रूप से दिव्यांग है और अपने घर में एक परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। साथ ही साथ उसके द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त दबंग महिला रुखसाना ने उसकी दुकान से 10 से ₹12000 का सामान ले रखा है। जिसका पैसा अभी उधार पड़ा है। जब-जब वह उसे पैसा मांगता है तो वह मारपीट पर आमादा हो जाती है। पीड़ित ने जब पुन: अपनी बहन से उधारी का पैसा मांगा, जिससे वह क्रोधित हो गई और उससे समय वाद विवाद करके चली गई। परंतु सोमवार दोपहर पीड़ित का बेटा मोहम्मद दिलशाद उम्र 13 वर्ष जब वह उक्त महिला के घर के पास स्थित अपनी जमीन पर अपनी बकरी बाधने के लिए गया तो, उक्त दबंग महिला उससे बहस करने लगी और बहस में उसने उसके पुत्र दिलशाद को मारना शुरू कर दिया, जब उसकी पत्नी अफसाना बानो अपने पुत्र को बचाने के लिए दौड़ी तो उक्त दबंग महिला ने उन्हें भी मारा, जिससे वह घायल हो गए। घटना के पश्चात उन्होंने उक्त मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी, मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस के द्वारा उन्हें थाने आकर तहरीर देने के लिए कहा गया है। तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी है और उक्त दबंग महिला के ऊपर कठोर कार्यवाही कर स्थानीय पुलिस से स्वयं को न्याय देने की बात कही है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।