ऊंचाहार में पकड़ी गई गांजा की बड़ी खेप,एंटी नारकोटिक्स टीम को मिली बड़ी कामयाबी,,,

ऊंचाहार में पकड़ी गई गांजा की बड़ी खेप,एंटी नारकोटिक्स टीम को मिली बड़ी कामयाबी,,,
ऊंचाहार में पकड़ी गई गांजा की बड़ी खेप,एंटी नारकोटिक्स टीम को मिली बड़ी कामयाबी,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-एंटी नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस ने मिलकर नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस संयुक्त कार्रवाई में एक कुंतल से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है और तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी और बरामदगी
एंटी नारकोटिक्स विभाग को लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर सक्रिय होते हुए विभाग ने गुरुवार की शाम ऊंचाहार कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर पूरे तुलाराम के पास स्थित एक ढाबे पर औचक छापेमारी की।
इस ऑपरेशन के दौरान टीम ने एक स्कॉर्पियो एन वाहन की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए गांजे का कुल वजन एक कुंतल आठ किलो (108 किग्रा) है। बाजार में इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान
प्रिंस यादव: निवासी ग्राम पनवारी, मजरे दौलतपुर कोतवाली ऊंचाहार।
अंकित सिंह: निवासी ग्राम भागीपुर, कोतवाली ऊंचाहार।
सर्वेश जायसवाल: निवासी ग्राम घुरवारा, कोतवाली डलमऊ के रूप में हुई है । जिनपर कानूनी कार्रवाई की गई है। अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम और पुलिस के साझा प्रयास से यह गिरफ्तारी संभव हो पाई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार दोपहर को सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।