रायबरेली:ऊंचाहार देहात प्रधान धनराज यादव की कार को ट्रक ने मारी टक्कर,,,

रायबरेली:ऊंचाहार देहात प्रधान धनराज यादव की कार को ट्रक ने मारी टक्कर,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार , रायबरेली । क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रधान धनराज यादव का वाहन रविवार को हादसे का शिकार हो गया । एक अनियात्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी , जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । हालांकि इस हादसे में प्रधान सुरक्षित है।
    यह हादसा रविवार को ऊंचाहार एनटीपीसी मार्ग पर गंदा नाला पुल पर हुआ है । ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत के प्रधान कार से ऊंचाहार की ओर आ रहे थे । तभी गंदा नाला पुल पर एक बाइक सवार और ओवर टेक कर रहे ट्रक के दौरान हादसा हो गया । ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । कार को प्रधान खुद चला रहे थे । हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई । आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और प्रधान को सुरक्षित कार से बाहर निकाला । ग्राम प्रधान ने दूरभाष पर बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है , केवल कार को क्षति पहुंची है।