बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा गांव के पास एक बाइक सवार ने एक साइकिल सवार अधेड़ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साइकिल सवार अधेड़ रतीपाल पुत्र बाबूलाल उम्र 55 वर्ष निवासी पुरहिया थाना निगोहा जो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार सुरेंद्र कुमार पुत्र आनंद कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बहादुर नगर थाना शिवगढ़ ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह साइकिल समेत हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात डॉक्टर ने रतीपाल की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।