रायबरेली-कांग्रेस नेता ने गांव गांव लगाई चौपाल , बताया राहुल गांधी का संघर्ष

रायबरेली-कांग्रेस नेता ने गांव गांव लगाई चौपाल , बताया राहुल गांधी का संघर्ष

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली- कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी  अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के मेलखा,मधवापुर,बेहीख़ोर आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।श्री सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी देश की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने के लिए लड़ाई लड़ रहे है।आजाद भारत को संवारने एवं विकास करने का काम गांधी-नेहरू परिवार ने किया है।मौजूदा मोदी सरकार सिर्फ कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलने का काम कर रही है।इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है।जननायक राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जिन्होंने भारत में इतनी बड़ी पदयात्रा की है।इस देश में राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी ऐसे नेता है,जिनकी स्वीकारता एवं भावनात्मक लगाव भारत के सभी क्षेत्र के लोगों में है।श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता के कारण ऊंचाहार का विकास नहीं हो पा रहा है।यहां की जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है।ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।ऊंचाहार की जनता की सेवा करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।सरकार को किसान की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भोला साहू,सुरेंद्र सिंह चौहान,संजय यादव,शिव राज मौर्य,राम किशुन पासी,केशरी तिवारी,सूरज गौतम,मनोज यादव,रवि सिंह,शंसकार सिंह,राम नरेश सिंह,रमेश प्रजापति,भगौती यादव,राजराम यादव,गोलू सरोज,पप्पू मिश्रा,गणेश ब्रजवासी,संजीत कुमार,धर्मेंद्र पटेल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे|