रायबरेली में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

रायबरेली में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटो में जमकर मारपीट,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-चुनावी रंजिश में शनिवार रात दो गुट भिड़ गए। कुल्हाड़ी व सरिया से एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें प्रधान संघ के अध्यक्ष समेत आठ लोग घायल हो गए। प्रधान संघ के अध्यक्ष समेत दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ हमलावरों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मजरे जड़ावगंज के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह रात 8.30 बजे गोशाला से घर जा रहे थे। इसी दौरान सुगंधखेड़ा गांव के मनोज लोधी ने साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व सरिया से हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट हो गई। एक पक्ष से प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, संजय लोधी, अभिषेक सिंह और दूसरे पक्ष से मनोज कुमार, शालिनी, सीमा, विनोद कुमार, राम प्रकाश घायल हुए।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां संजय लोधी व प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष का कहना है कि आरोपी मनोज ने शनिवार को ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रधानी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। चुनावी रंजिश में ही घटना हुई है।

दूसरे पक्ष के घायल मनोज का कहना है कि ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ने संजय लोधी को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करवा दिया है। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। थाना प्रभारी बिंध्य विनय रावत ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष की तहरीर पर सुगंधखेड़ा मजरे जड़ावगंज गांव निवासी रामप्रकाश, मनोज कुमार, विनोद कुमार, प्रांशू, प्रमोद और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर भी केस दर्ज किया जाएगा।