रायबरेली-पुश्तैनी भूमि पर कब्जे के विवाद ने लिया हिंसक रुप तीन घायल,,,

रायबरेली-पुश्तैनी भूमि पर कब्जे के विवाद ने लिया हिंसक रुप तीन घायल,,,
रायबरेली-पुश्तैनी भूमि पर कब्जे के विवाद ने लिया हिंसक रुप तीन घायल,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- पुश्तैनी भूमि पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भूमि के लिए ही हिंसा में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं के घायल होने की खबर है। 
       कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठाकुर माधवपुर सुल्तान गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में पुश्तैनी भूमि के लिए कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष से संतोष कुमारी व उनकी बेटी प्रिया सिंह को चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष से अनुपमा सिंह घायल हुई हैं। दोनों पक्षों ने पुश्तैनी भूमि पर खुद का अधिकार होने का दावा किया है। दूसरे पक्ष ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्षों के लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली शिकायत की है। 
कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। चूंकि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है इसलिए दोनों पक्षों को थाना समाधान दिवस आने की सलाह दी गई है।