Raibareli-पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीओ ट्रैफिक ने की व्यापारियों की समस्या को दिलाया निजात

Raibareli-पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीओ ट्रैफिक ने की व्यापारियों की समस्या को दिलाया निजात

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां- रायबरेली-बीते मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बछरावां इकाई की  टीम पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी कार्यालय पहुंची थी। टीम ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को कस्बे के मेन चौराहे पर हो रहे अवैध चालानो से व्यापारियों को हो रही समस्या से अवगत कराया था। उसी संबंध में  क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस के के सिंह ने थाना  प्रांगण में थाना अध्यक्ष बछरावां  बृजेश कुमार राय की मौजूदगी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ बैठक कर  समस्या का समाधान किया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ० विजयपाल यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस के के सिंह ने व्यापारियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल कस्बे के मुख्य चौराहे पर तैनात  पुलिसकर्मी को हटा दिया।  इस मौके पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, मनोज मिश्रा, सतीश टाइगर, नीरज साहू, भूपेश कुशवाहा, ओमिक सोनी, अमित वर्मा, राकेश सोनी सहित व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।