रायबरेली-भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

रायबरेली-भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल  अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

-:विज्ञापन:-

 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली -भीषण गर्मी और उमस से सोमवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। पारा के 38 डिग्री के पार चले जाने से लोग गर्मी से दिनभर बेचैन रहे। सुबह में कुछ देर के लिए बादल लगा था, पर 10 बजे के बाद निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया।
      भीषण गर्मी की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गयी है।  तेज धूप के कारण दोपहर में नगर की सड़कें सूनी पड़ जाती हैं। राहगीर राहत के लिए पेड़ की छांव ढूंढते रहते हैं।भीषण गर्मी मेहनतकशों पर कहर बरपाने लगी है। दो वक्त की रोटी के लिए रिक्शा चालकों के अलावा ठेला वाले कड़ी धूप में मेहनत करने को मजबूर हैं। पारा में लगातार वृद्धि होने से पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। सड़क किनारे पेड़ की छांव में लगे पेय पदार्थ के ठेलों के पास प्यास बुझाने के लिए दोपहर में लोगों का जमघट लगा रहता है। कच्चे आम और बेल शरबत लोगों को राहत पहुंचा रहा है। गन्ने का रस भी लोगों को भा रहा हैं। खीरा और ककरी लोगों को कुछ राहत पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में  मैंगो शेक के स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। इधर, भीषण गर्मी से बड़ी संख्या में लोग वायरल फ्लू की भी चपेट में आ रहे हैं। बेतहाशा पसीना चलने से चर्म रोग के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कई लोगों ने बताया कि वे पिछले चार दिनों से फ्लू की चपेट में हैं। दवा खाकर काम के लिए निकलते थे। बुखार और बदन दर्द कम नहीं हुआ तो मजबूर होकर इलाज के लिए यहां पहुंचे हैं।
ऊंचाहार सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर महमूद अख्तर ने बताया कि दो दिनों से बढ़ी हीट वेव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज ज्यादा दर्ज किए गए हैं। औसतन 15 से 20 मरीज गर्मियों के कारण भर्ती करने योग्य आए है जिन्हें बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया है। अस्पताल के वार्ड में पर्याप्त बेड और दवाएं समेत बेहतर सुविधा उपलब्ध हर प्रकार की समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ विभाग की सीएचसी टीम प्रतिबद्ध है। आज 250 सौ मरीज देखें गए हैं जिसमें से बीस मरीज भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।