रायबरेली- ऊंचाहार विधायक नें दौलतपुर गाँव में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या,,,,,

रायबरेली- ऊंचाहार विधायक नें दौलतपुर गाँव में चौपाल लगाकर  सुनी लोगों की समस्या,,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय का विधानसभा में दौरा हुआ। इस दौरान रविवार की शाम को ग्राम सभा दौलतपुर में अमरेश तिवारी के दरवाजे पर चौपाल लगाई गई और बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाया और संबंधित अधिकारियों को फोन कर गुण एवं दोष के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर आशीष तिवारी, जय प्रकाश त्रिपाठी, अमरेश त्रिपाठी, घनश्याम त्रिपाठी, दिलीप शुक्ल, जगदीश पांडे, रामाकांत त्रिपाठी, उमेश साहू, और राकेश पाल सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरे से ग्रामीणों में उम्मीदें बढ़ी हैं कि उनकी समस्याएं जल्द ही हल होंगी। विधायक की पहल से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली और उनकी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।