रायबरेली-कमालपुर:जन्म तिथि फेरबदल अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला ठंडे बस्ते में,,,,,?

रायबरेली-कमालपुर:जन्म तिथि फेरबदल अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला ठंडे बस्ते में,,,,,?

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी


- शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी पर लगाये गम्भीर आरोप,,,,, 

ऊंचाहार-रायबरेली- कमालपुर में हुए अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। धीमी जांच से शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी गम्भीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि महीनों से लम्बित जांच की आड़ लेकर खेल किया जा रहा है। 
       मामला दरअसल क्षेत्र के कमालपुर गांव का है। इस गाँव के अमन सिंह ने एक जनवरी 2025 को जिलाधिकारी से मय शपथपत्र और मय प्रमाण एक लिखित शिकायत किया है जिसमें उन्होंने अभिलेखों में जन्म तिथि फेरबदल कर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओंमें से एक पेंशन योजना का लाभ लेने का गम्भीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता क अमन सिंह का कहना है कि गाँव की शकुन्तला देवी का एक चार साल बाद ही उनकी उम्र 48 साल से 60 साल हो जाना, इसी गाँव के राम प्रकाश की मात्र चार साल बाद ही इनकी उम्र 52 साल से 60 साल पूरी हो गई। ये फेरबदल कथित तौर पर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए की गई है। बताती हैं कि यह सारा खेल उमरन स्थित एक जनसुविधा केन्द्र से खेला जा रहा है। यही जनसुविधा केन्द्र संचालक ही कमालपुर ग्राम पंचायत का अनधिकृत प्रधान भी है। जो सरकारी कार्यों में हेरा फेरा करता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह तो बानगी मात्र है। इसके अतिरिक्त इस जनसुविधा केन्द्र संचालक ने अपने भाई अर्जुन व अपनी भाभी रामवती  के जन्म तिथि में छेड़छाड़ किया, ग्राम सभा कमालपुर के पंचायत के पिता दिलीप कुमार पुत्र राम बहादुर, व माता देवसिरा समेत दर्जनों ऐसे नाम हैं जिनके अभिलेखों में फर्जी जन्मतिथि तब्दील करवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया है। शिकायतकर्ता ने इसी गाँव में गांजा बड़ी खेप आने और थोक बिक्री करने का आरोप लगाया है। अब इनपर जांच की तलवार लटक रही है। लोगों का कहना है कि यदि वास्तविक जांच हुई तो कई अधिकारी और दर्जनों दोषी जेल का रास्ता देखेंगे। 
मामले में महीनों बीतने के बाद भी समाज कल्याण अधिकारी को हाथों में जांच लम्बित है। 
इस बावत समाज कल्याण अधिकारी से सम्पर्क जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।