रायबरेली-सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को अनियंत्रित मैजिक सवार ने मारी टक्कर,,

रायबरेली-सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को अनियंत्रित मैजिक सवार ने मारी टक्कर,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली। सड़क के किनारे खड़े व्यक्ति को अनियंत्रित मैजिक सवार ने टक्कर दिया। हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सीएचसी ने भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया गया है। 
      यह घटना ऊंचाहार—सलोन मार्ग स्थित गेट नम्बर दो की है। नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी अशोक कुमार 40 वर्ष पुत्र आत्माराम शुक्रवार को किसी आवश्यक कार्य से वह एनटीपीसी गेट नम्बर दो पर गए थे। वह सड़क के किनारे खड़े थे तभी अचानक एक टाटा मैजिक वाहन ने अनियंत्रित होकर अशोक कुमार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में अशोक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल युवक का ईलाज किया गया है।